फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Monsoon become active once again in Haryana

Haryana Weather Update: पूरे प्रदेश में झमाझम बरस रहे बादल, मंडियों में भीगा धान, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 23 Sep 2022 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 01:03 PM IST
सार

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र ओडिसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश से होता हुआ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली तक पहुंचा हुआ है। इसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर में बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Monsoon become active once again in Haryana
नारनौल में बरसात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। पूरे इलाके में लगातार बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को हरियाणा के कुछ स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद रोहतक, झज्जर, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, एनसीआर, दिल्ली, हिसार, भिवानी आदि जिलों में हल्की से मध्यम और अनेकों स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र ओडिसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश से होता हुआ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली तक पहुंचा हुआ है। इसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, पश्चिमी, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के साथ पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेटी की हत्या के दोषी पिता की सजा रद्द: हाईकोर्ट ने कहा-हर घर में डंडा मौजूद, यह दोषी करार देने का आधार नहीं

इन सभी कारणों से पिछले दो दिनों से सम्पूर्ण इलाके में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। आने वाले दो तीन दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावनाएं बन रही है, क्योंकि पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। साथ ही ऊपरी वायुमंडल में जेट हवाओं ने मानसूनी हवाओं को इन्हीं क्षेत्रों में रोक कर रखे हुआ है। 

प्रदेश में बारिश की स्थिति

अंबाला-37.2 एमएम
हिसार-38.7 एमएम
करनाल-75.8 एमएम
नारनौल-20.0 एमएम
गुरुग्राम-107.5 एमएम
झज्जर-41.0 एमएम
कुरुक्षेत्र-19.0 एमएम
नूंह-107.5 एमएम
सिरसा-3.0 एमएम
भिवानी-2.3 एमएम
फतेहाबाद-7.0 एमएम

ये आंकड़ा गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे तक का है।

धान की फसल को नुकसान की आशंका

कुरुक्षेत्र में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले में पिछले दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। गुरुवार देर रात से शुरू हुई बरसात शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। लगातार बारिश से शहर पानी-पानी हो गया है वहीं खेत भी लबालब हैं। अब किसानों को बारिश से धान की फसल में बड़े नुकसान की आशंका होने लगी है। अनाज मंडियों में भी धान बारिश में भीग रहा है। 



कुरुक्षेत्र में गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तक ही सबसे ज्यादा बारिश पिहोवा में 38 एमएम दर्ज की गई जबकि इस्माईलाबाद में 25, थानेसर में 19, शाहाबाद में 20, लाडवा में 16 व बाबैन में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश अगले दो से तीन दिन और जारी रह सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed