{"_id":"69e5f1f67fa5ff6b1202709f","slug":"misdeeds-with-woman-in-ambala-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: डॉक्टर के पास आई महिला से छेड़छाड़, पीड़िता बोली- कमरे में ले गया डॉक्टर, इलाज के बहाने उतरवाए कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: डॉक्टर के पास आई महिला से छेड़छाड़, पीड़िता बोली- कमरे में ले गया डॉक्टर, इलाज के बहाने उतरवाए कपड़े
Mon, 20 Apr 2026 03:01 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:01 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर है या नहीं इसकी भी जांच होनी चाहिए। फिलहाल महिला की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अंबाला जिला के पंजोखरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक डॉक्टर पर इलाज के लिए आई महिला के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं। महिला बताया कि वह साइटिका रोग (कमर से लेकर पांव तक दर्द रहना) से ग्रस्त है। इलाज के बहाने डॉ. मान नाम के शख्स ने कमरे में बुलाया और कपड़े उतारने को कहा। महिला ने कहा देखते ही देखते डॉक्टर मालिश करने लगा और गुप्तांग से छेड़छाड़ की। महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी।
महिला किसी तरह कमरे से बाहर निकली। पीड़िता की शिकायत पर पंजखोरा थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीड़िता ने बताया कि वह 15 अप्रैल को इलाज के लिए डॉ. मान के पास गई थी। डॉक्टर ने उसे दवाई देने के बहाने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने के बाद वह किसी तरह से उसके चंगुल से निकलकर बाहर आई। इसके बाद पीड़िता ने तुरंत घटना की सूचना अपने परिजनों और पुलिस को दी।
महिला का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर है या नहीं इसकी भी जांच होनी चाहिए। पंजोखरा थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।