{"_id":"69df874d80d584cda407b46e","slug":"married-woman-dies-for-dowry-in-rewari-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए बलि चढ़ी विवाहिता: ससुराल पक्ष कर रहा था पांच लाख की डिमांड, जमकर की मारपीट; फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए बलि चढ़ी विवाहिता: ससुराल पक्ष कर रहा था पांच लाख की डिमांड, जमकर की मारपीट; फंदे पर लटका मिला शव
Wed, 15 Apr 2026 06:10 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:10 PM IST
सार
ससुराल पक्ष ने मायका पक्ष को बताया कि नीतू ने फंदा लगाकर जान दे दी जिसके बाद मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नीतू, मृतका
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के गांव किशनपुरा में बुधवार सुबह एमएससी पास एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले में मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
साल 2023 में हुई थी शादी
मृतका की पहचान नीतू के रूप में हुई है। उसके भाई मनोज, निवासी रेणागेर (मुंडावर, राजस्थान) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नीतू की शादी 8 दिसंबर 2023 को किशनपुरा निवासी राकेश के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती एक माह तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन उसके बाद पति, जेठ और जेठानी द्वारा दहेज को लेकर ताने दिए जाने लगे। परिजनों के अनुसार सितंबर 2024 में नीतू ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद कथित तौर पर ससुराल पक्ष का दबाव और बढ़ गया। आरोप है कि जेठानी ने बच्ची के जन्म के बाद कपड़ों के साथ पांच लाख रुपये लाने की मांग की।

पीड़िता ने मायके में फोन कर दी थी जानकारी
जब परिवार ने असमर्थता जताई तो करीब दो माह पहले पति राकेश उनके घर से ट्रैक्टर भी ले गया। मनोज ने बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब 9 से 10 बजे नीतू का फोन आया था, जिसमें उसने बताया कि पति राकेश, जेठ मुकेश और जेठानी परिता उससे पांच लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बहन को भरोसा दिलाया था कि सुबह पिता के साथ किशनपुरा पहुंचेंगे, लेकिन उससे पहले ही नीतू की मौत की सूचना मिल गई।
बुधवार सुबह परिजनों को बताया गया कि नीतू ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बावल थाना पुलिस ने भाई की शिकायत पर पति राकेश, जेठ मुकेश और जेठानी परिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।