{"_id":"6ad4a50c930320df3504c1c4","slug":"man-dies-in-road-accident-in-panchkula-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में सड़क हादसा: वरना कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन बच्चों के पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में सड़क हादसा: वरना कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन बच्चों के पिता की मौत
Sun, 18 Oct 2026 04:23 PM IST
शाहिल शर्मा
चंदन मिश्र, पंचकूला
चंदन मिश्र, पंचकूला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 18 Oct 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : संवाद
पंचकूला में सेक्टर-21 के फ्लाईओवर पर रविवार सुबह तेज रफ्तार वरना कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 37 वर्षीय जितेंद्र की मौत हो गई। वह खड़क मंगोली के रहने वाले थे और तीन बच्चों के पिता थे। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब साढ़ें पांच बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वरना कार का टायर निकलकर अलग हो गया, जबकि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घायल जितेंद्र को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जितेंद्र की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मामले में सेक्टर-20 थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार चालक की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन