फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Major Amandeep Jakhar from Salhawas awarded with Shaurya Chakra

सैल्यूट: हरियाणा के मेजर अमनदीप जाखड़ को शौर्य चक्र, कुपवाड़ा में दो आतंकियों को किया था ढेर

Fri, 05 Jul 2024 08:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 05 Jul 2024 08:12 PM IST
सार

हरियाणा के बहादुर सैन्य अधिकारी मेजर अमनदीप जाखड़ को उनकी बहादुरी के लिए शुक्रवार को राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। मेजर अमनदीप जाखड़ 15 जून 2023 को श्रीनगर के कुपवाड़ा में दो आतंकियों को मार गिराया था। 

विज्ञापन
Major Amandeep Jakhar from Salhawas awarded with Shaurya Chakra
मेजर अमनदीप जाखड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के साल्हावास क्षेत्र के गांव धनिरवास के जांबाज सेना अधिकारी मेजर अमनदीप जाखड़ को शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 
विज्ञापन


अमनदीप जाखड़ को शौर्य चक्र से सम्मानित करते हुए सभागार में बताया गया कि मेजर अमनदीप जाखड़ चौथी बटालियन सिख रेजीमेंट में सेवारत हैं। मेजर अमनदीप जाखड़ 15 जून 2023 को नियंत्रण रेखा के निकट कुपवाड़ा जिले के केरल सेक्टर में तैनात एक घात टुकडी का हिस्सा थे। जैसे ही यह घात टुकड़ी ऑपरेशन के लिए रवाना हुई, तभी दो आतंकवादियों ने उनकी टीम पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। बहादुर अधिकारी ने भारी गोलाबारी में भी कुशलता का परिचय देते हुए आतंकवादियों का पीछा किया और दोनों आतंकवादियों को मार गिराया। मेजर अमनदीप ने अपनी सैन्य टुकड़ियों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली और ऑपरेशन को सफल किया। 
विज्ञापन


मेजर अमनदीप जाखड़ को शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है।जनवरी 2024 में अमनदीप जाखड़ को शौर्य चक्र से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी। धनिरवास सरपंच राकेश जाखड़ ने बताया कि पैतृक गांव लौटने पर अमनदीप व उनके परिजनों को ग्राम पंचायत द्वारा सम्मानित किया जाएगा। मेजर अमनदीप के पिता बेद राम जाखड़ सीआरपीएफ में कमांडेंट के पद से 2019 में सेवानिवृत्त हुए हैं। वे अपने परिवार के साथ बहादुरगढ़ सेक्टर-13 में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed