फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth should also dedicate their lives to the nation: Manohar

युवा अपना जीवन राष्ट्र के लिए भी करें समर्पित : मनोहर

Fri, 05 Jun 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youth should also dedicate their lives to the nation: Manohar
फोटो संख्या:68- गांव भड़फ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी को देखते केंद्रीय विद्युत, आवास एव
कनीना। गांव भड़फ में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं का जीवन केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी समर्पित होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने भारत निर्माण युवा दल के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्थापक अभिमन्यु सिंह यादव के नेतृत्व में चल रहे अभियान को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य होना जरूरी है, क्योंकि लक्ष्यहीन व्यक्ति भटक जाता है, जबकि लक्ष्य के साथ चलने वाला व्यक्ति सदैव रचनात्मक कार्य करता है।
विज्ञापन

उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और भगवान गौतम बुद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि महान व्यक्तित्व अपने आदर्शों और कार्यों से हमेशा प्रेरणा देते हैं। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को कमजोर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने तकनीक के बढ़ते उपयोग पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि मोबाइल, सोशल मीडिया, एआई और टीवी का अत्यधिक प्रयोग मानसिक विकास को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed