फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   youth has fir

राजस्थान निवासी युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Tue, 07 Jan 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
youth has fir
क्षेत्र के एक निजी होटल में दुष्कर्म के मामले की जांच करने पहुंची पुलिस को होटल में आठ लड़के और लड़कियां मिली। पुलिस जांच के लिए सभी को अपने साथ थाने में ले गई। जहां पर उनसे पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया। ये सभी कॉलेज एवं कोचिंग में पढ़ने वाले विद्यार्थी थे और आसपास गांव से संबंध रखते थे।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के गांव की एक युवती ने गांव मेघनवास निवासी मोहित पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसने इसकी शिकायत 27 दिसंबर को पुलिस को दी थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 23 दिसंबर को आरोपी मोहित ने उसे एक होटल पर खाने के लिए बुलाया था। बाद में उसने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया था। उसी मामले में जांच के लिए डीएसपी महेंद्रगढ़ एवं पुलिस उस होटल पर गए थे। इस दौरान होटल में करीब लड़के-लड़कियां बैठी थीं। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वो घबरा गए। इसके बाद पुलिस उनको पूछताछ के लिए थाने ले गई। इस दौरान उससे पूछताछ की। इसके बाद इसकी सूचना डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद कुमार को दी। उनको पूरे मामले से अवगत कराया गया बाद में उनको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए होटल में गई थी। वहां पर कुछ लड़के लड़कियां बैठे थे। उनकी जांच के लिए थाना लेकर आए थे। उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार, डीएसपी हेड क्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed