{"_id":"65adcc60e148c038b281cfb5b5ab0997","slug":"youth-festival-begin-in-mahendragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ फेस्टिवल-2015 'शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ फेस्टिवल-2015 'शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू के महेंद्रगढ़ जोन के यूथ फेस्टिवल-2015 का आरपीएस कॉलेज बलाना में शनिवार को शुभारंभ हुआ। युवा समारोह में महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के 40 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
समारोह के लिए बनाए गए पांच मंच मुख्य मंच लता मंगेशकर मंच, लीला मंच, मीरा मंच, रुक्मिणी मंच तथा चित्रा मंच पर प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने किया और अध्यक्षता महर्षि दयानंद विवि के वीसी सुधीर राजपाल ने की।
यूथ फेस्टिवल में अपने संबोधन में शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि अब क्षेत्र की प्रतिभाओं को बाहर नहीं भटकने दिया जाएगा। उन्हें निखारने के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
अब प्रतिभाओं का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा आरपीएस कॉलेज बलाना में पहुंचकर उन्हें बचपन की याद ताजा हो आई है। उन्होंने चौथी कक्षा बलाना स्कूल से ही पास की है। कार्यक्रम की सुंदर तैयारियों की सराहना करते हुए शिक्षामंत्री ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
एमडीयू वीसी सुधीर राजपाल ने कहा कि युवा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ अन्य कौशलों का विकास करना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों की अन्य स्किल डेवलपमेंट होती है। ऐसे आयोजनों में ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, महानिदेशक (उच्चतर शिक्षा) विकास यादव, एसएस बोर्ड सदस्य देवेंद्र यादव खातोद, एडीसी आरएस वर्मा, एसडीएम उमेद सिंह मोहन, मनीष राव, डीईओ संतोष तंवर, आनंद शर्मा, डा. ओपी यादव, शक्तिपाल आर्य, बिजेंद्र यादव, नरेंद्र राव, पवित्रा राव, धर्मेश कौशिक, कंवर सिंह, डीएसपी ओमप्रकाश, नंद भारद्वाज, राजेश यादव, अशोक शर्मा, डा. देवेंद्र यादव, महेश यादव, प्राचार्य देवेंद्र कादयान, राजेंद्र सिंह, डा. यशपाल सिंह, प्रो. डीआर भारद्वाज, कंवर डालू सिंह आदि लोग मौजूद थे।
पहले दिन ये हुए कार्यक्रम
युवा महोत्सव उके लिए बनीं पांच स्टेजों पर पहले दिन अलग-अलग कार्यक्रम हुए। स्टेज-1 लता मंगेशकर मंच पर सुबह के सत्र में ग्रुप डांस, क्लासिकल डांस तथा सायंकालीन सत्र में माइम, स्वागत भाषण, वन एक्ट प्ले संस्कृत की प्रस्तुति प्रतिभागियों ने दी। स्टेज-2 लीला मंच पर सुबह के सत्र में विभिन्न क्लासिकल म्यूजिक तथा शाम के सत्र में ग्रुप सॉन्ग इंडियन, स्टेज-3 मीरा मंच पर सुबह के समय डिक्लेमेशन संस्कृत, संस्कृत श्लोक उच्चारण, शाम के सत्र में संगोष्ठी, स्टेज-4 रुक्मिणी मंच पर सुबह के सत्र में हिंदी काव्य सस्वर पाठ, पंजाबी काव्य सस्वर पाठ, शाम के सत्र में उर्दू काव्य सस्वर पाठ, अंग्रेजी काव्य सस्वर पाठ तथा स्टेज-5 चित्रा मंच पर सुबह के सत्र में ऑन दी स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग और शाम के सत्र में फोटोग्राफी, कार्टूनिंग में छात्र-छात्राएं अपनी भव्य प्रस्तुति दी।