फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   youth death in road accident

खेत में टिड्डी भागने जा रहा हुआ हादसे का शिकार,मौत

Sun, 05 Jul 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
youth death in road accident
सड़क हादसे में तिगरा के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव तिगरा निवासी युवक कालू उर्फ धर्मेंद्र शनिवार देर शाम खेत में टिड्डियों को देखने के लिए बाइक से अपने खेत में जा रहा था कि सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों ने अटेली अस्पताल में पहुंचाया, जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे नारनौल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे रेवाड़ी में एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। धर्मेंद्र का रविवार को रेवाड़ी सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। धर्मेंद्र गुरुग्राम में टैक्सी चलाता था। कुछ समय से गांव में ही रह रहा थी। दूसरी ओर गिरधर गांव निवासी रवि कुमार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। डॉक्टरों ने उसे रोहतक रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed