फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Young man drowned in the pond on Dhosi hill, search continues

Mahendragarh-Narnaul News: ढोसी पहाड़ी पर बने तालाब में डूबा युवक, तलाश जारी

Fri, 09 Aug 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Aug 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Young man drowned in the pond on Dhosi hill, search continues
फोटो नंबर-18शिवकुंड में डूबे युवक की तलाश करते ग्रामीण।
नारनौल। क्षेत्र के समीपवर्ती गांव कुलताजपुर में एक युवक की ढोसी पहाड़ी पर बने तालाब में डूबने से मौत हो गई। अन्य युवकों बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा सके। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। तालाब की गहराई ज्यादा होने से युवक काफी देर तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर बाद शिव कुंड के पास बने तालाब में युवक नहा रहे थे। इस दौरान कुलताजपुर का रहने वाला हरीश तालाब में डूब गया। तालाब की गहराई करीब 40 फीट तक है और अभी बारिश की वजह से पानी भी भरा हुआ है। ग्रामीणों की मदद से युवक की देर शाम तक तलाश की जा रही है। तालाब की गहराई अधिक होने से दो घंटे से ज्यादा तलाश करने के बाद भी युवक नहीं मिला। नारनौल सदर थाना प्रभारी ने बताया कि भोंडसी से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। उनके आने तक युवक की तलाश जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed