फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Written exam for the post of Police Sub Inspector in the district today

पुलिस सब इंस्पेक्टर पद के लिए लिखित परीक्षा आज

Sat, 25 Sep 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Written exam for the post of Police Sub Inspector in the district today
सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त अजय कुमार। - फोटो : Narnol
नारनौल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा को शांतिपूर्वक कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। इस संबंध में उपायुक्त अजय कुमार ने शनिवार को सभागार में केंद्र अधीक्षक, नोडल अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा फ्लाइंग स्क्वॉइड के अधिकारियों की बैठक ली। उन्हें परीक्षा के संबंध आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षाओं में किसी एक कर्मचारी की छोटी सी गलती के कारण प्रदेश के बहुत सारे युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है। ऐसे में अधिकारी सुनिश्चित करें कि रविवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में कोई चूक ना हो। पुरुष पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए जिला में कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ में 40 व नारनौल में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 19 हजार के लगभग परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

नारनौल क्षेत्र में आने वाले परीक्षा केंद्रों के लिए नारनौल एसडीएम मनोज कुमार व महेंद्रगढ़ क्षेत्र में आने वाले परीक्षा केंद्रों के लिए महेंद्रगढ़ एसडीएम दिनेश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा उड़नदस्ता अधिकारियों व परीक्षा केंद्रों पर रिर्जव अधिकारियों को नियुक्त किया है। उड़नदस्ता अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट का काम भी करेंगे। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, नारनौल एसडीएम मनोज कुमार, महेंद्रगढ़ एसडीएम दिनेश कुमार, नगराधीश अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सरकार ने बनाया सख्त एक्ट
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विजय वत्स ने कहा कि राज्य सरकार परीक्षाओं को लेकर काफी गंभीर है। परीक्षाओं में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसके लिए भी राज्य सरकार ने अलग से एक्ट बनाया है इसके तहत गड़बड़ी करने वाले को सजा का प्रावधान है।

- परीक्षा केंद्रों पर लगाए सीसीटीवी कैमरे व जैमर
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के साथ जैमर लगाए गए है। इसके अलावा पुलिस कर्मचारियों की भी तैनाती की गई। वहीं परीक्षार्थियों को भी केंद्रों के अंदर कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों दो से तीन लेयर की जांच के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed