फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   working project stop after railway miniseter's order

रेलमंत्री के आदेश के बाद महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर काम बंद

Thu, 25 May 2017 11:57 PM IST
bureau
bureau Updated Thu, 25 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
working project stop after railway miniseter's order
काम बंद करने के आदेश दे दिए हैं।
महेंद्रगढ़। नगर के रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य मामला रेलमंत्री सुरेश प्रभु के संज्ञान में आने के बाद मंत्री के आदेश पर डीआरएम बीकानेर ने डीईएन को काम बंद करवाने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा बिल्डिंग के बीच तीन फीट का गैप खत्म करने, पुरानी नींव को उखाड़ने और जमीन से तीन फिट नीचे खुदाई कर दोबारा से नींव भरने के आदेश दिए हैं।  गौरतलब है कि महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितताओं की शिकायत पर स्वयं रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने संज्ञान लिया। उन्होंने 23 मई को ट्वीट कर बीकानेर मंडल के अधिकारियों को मामले की जांच कर रिपोर्ट शीघ्र देने के आदेश दिए। उन्हीं आदेशों की पालना करते हुए डीआरएम बीकानेर ने डीईएन भिवानी मयंक गुप्ता को काम बंद करने के आदेश दिए हैं।       
विज्ञापन

आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय द्वारा बीकानेर मंडल के आदर्श रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य के लिए लगभग 30 लाख रुपये का ठेका दिया गया। ठेकेदार ने पुराने भवन को तोड़ते समय उसकी नीव को नहीं उखाड़ा और जस का तस छोड़ दिया और नए भवन के निर्माण हेतु उसी पुराने भवन की नींव का ही प्रयोग करके निर्माण कार्य शुरू कर दिया। क्षेत्र के यात्रियों और समाजसेवियों ने पुराने भवन की नीव का प्रयोग नहीं करके नए भवन का निर्माण  नई नीव पर करने की ठेकेदार से गुजारिश की थी परंतु ठेकेदार ने एक नहीं सुनी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि निर्माण हेतु जो नक्शा मंजूर किया गया है उसमें साफ तौर पर दिखाया गया है की नीव किस प्रकार की रखी जाएगी। ठेकेदार ने पुराने भवन और नए भवन के बीच 3 फीट का फासला भी छोड़ दिया।  क्षेत्र के यात्रियों और समाजसेवियों ने पुराने भवन और नए भवन के बीच 3 फीट का फासला नहीं छोडने की गुजारिश की परंतु ठेकेदार ने एक नहीं सुनी। जबकि निर्माण हेतु जो नक्शा मुख्यालय ने मंजूर किया है उसमें पुराने भवन और नए भवन के बीच कोई दूरी नहीं दिखाई गई है।      
     
  मैंने मंडल डीआरयूसीसी सदस्य होने के नाते उक्त कार्य में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर रेलमंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखा। पत्र में पुराने भवन और नए भवन के बीच छोड़े गए गैरवाजिब तीन फीट दूरी को खत्म करवाने और नए भवन की नई नींव डालने की गुजारिश की थी। - डीआरयूसीसी मेंबर, सुंदर लाल जोरासिया


ठेकेदार को बृहस्पतिवार को काम बंद करने के आदेश दे दिए हैं। एक दिन के लिए ही काम बंद किया है। अब काम में जो त्रुटियां रह गई थीं, उनको दुरुस्त कर शुरू किया जाएगा। पूरी बिल्डिंग का कार्य लगभग तीन माह में खत्म कर दिया जाएगा। - मयंक गुप्ता, डीईएन, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed