{"_id":"6ade444a0f341df39b051522","slug":"workers-and-farmers-to-gather-in-delhi-against-inflation-and-unemploymentworkers-and-farmers-to-gather-in-delhi-against-inflation-and-unemployment-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131320-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली में जुटेंगे मजदूर-किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली में जुटेंगे मजदूर-किसान
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- भवन निर्माण कार्यालय कनीना में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते कम्युनिस्ट पार्टी के
कनीना। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बैठक रविवार को भवन निर्माण कार्यालय में कामरेड महावीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन शाखा सचिव शिव कुमार ने किया। इसमें एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का निर्णय लिया गया।
पार्टी के जिला सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, कम होती आमदनी और रोजगार की असुरक्षा से मजदूरों व किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य और सरकारी सहायता नहीं मिल रही। वहीं, मजदूरों को श्रम अधिकारों और नौकरी की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने चार श्रम संहिताओं, काम के घंटों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के मुद्दे उठाए। भवन निर्माण मजदूरों को पंजीकरण, कॉपियों के नवीनीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आ रही दिक्कतें दूर करने की मांग की। मनरेगा और ग्रामीण रोजगार के मुद्दों पर भी संघर्ष तेज करने की बात कही।
विज्ञापन
ओमप्रकाश ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग भी उठाई। पार्टी ने महेंद्रगढ़, नारनौल और कनीना क्षेत्र में संपर्क अभियान चलाकर लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की।