फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Worker dies due to mud sinking while digging toilet tank

शौचालय का टैंक खोदते समय मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत

Fri, 03 Jun 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to mud sinking while digging toilet tank
महेंद्रगढ़। गांव सोहला में बुधवार की शाम शौचालय के टैंक की खुदाई करते समय मिट्टी धंसने से 28 वर्षीय मजदूर सोहला निवासी दिनेश कुमार की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और ए घंटे तक जेसीबी मशीन से खुदाई कर मजदूर को निकाला गया। परिजन मजदूर को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मनेश के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई मनेश ने पुलिस दिए बयान में आरोप लगाया है कि एक मई को मिंटू शौचालय के टैंक की खुदाई करने के लिए उसके भाई को मजदूरी करने के लिए ले गया। उसने उसके भाई दिनेश कुमार पर दबाव बनाकर शौचालय के टैंक के लिए 12 फुट की जगह 20 फुट खुदाई कराई। जब दिनेश दोपहर को घर पर खाना खाने आया था तो बताया था कि 12 फुट की खुदाई हो चुकी है। अब टैंक की और खुदाई करने से खतरा हो सकता है। उसके भाई ने मिंटू से टैंक और खोदने से मना कर दिया था लेकिन मिंटू ने 20 फुट तक खुदाई करने का दबाव बनाया था। खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से उसका भाई दिनेश दब गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे उसे सूचना मिली कि खुदाई के समय मिट्टी धंसने से उसका भाई दब गया है। इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। वहां गांव के काफी संख्या में लोग खड़े थे। उसने व ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और जेसीबी मशीन को दी। मौके पर आई जेसीबी मशीन ने एक घंटे तक खुदाई कर उसके भाई को कुई में से निकाला और उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed