फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Won two gold and one bronze medal in Karate competition

Mahendragarh-Narnaul News: कराटे प्रतियोगिता में दो गोल्ड, एक कांस्य पदक जीता

Sat, 26 Jul 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Won two gold and one bronze medal in Karate competition
फोटो संख्या:53- भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी कोच के साथ
महेंद्रगढ़। भूटान में आयोजित थिंपू ओपन अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ के तीन खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। महेंद्रगढ़ के तीन खिलाड़ी गौरव, जतिन और हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स अकादमी के कोच लोकेश सैनी ने बताया कि भूटान कराटे संघ ने 21 से 24 जुलाई तक प्रतियोगिता कराई। थिंपू ओपन अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक और एक खिलाड़ी कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। 27 जुलाई को विजेता खिलाड़ियों का रोड शो किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा के 6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। महेंद्रगढ़ के गौरव ने अंडर-14 में 30 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, हार्दिक ने अंडर-14 में 40 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक व जतिन बंसल ने अंडर-16 में 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि भारत के अलावा 22 अन्य देशों के खिलाड़ी भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच लोकेश सैनी ने बताया कि भूटान में आयोजित थिंपू अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पहली बार महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। पांच वर्ष से अभी तक एक बार भी महेंद्रगढ़ के किसी भी खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी हार्दिक ने नंबर छह, गौरव ने नंबर आठ व जतिन बंसल ने नंबर नौ में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed