फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   women passengers upset due to non arrival of buses on syalodhda route

स्यालोदड़ा रूट पर रोडवेज बसें न आने से परेशान हुईं महिला यात्री

Mon, 23 Aug 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
women passengers upset due to non arrival of buses on syalodhda route
निजामपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं की हरियाणा रोडवेज में फ्री सेवा दी जानी थी। जिसके चलते बसों में महिलाओं की जगह भी नहीं मिली। वहीं, ग्रामीण रूटों पर बसों की संख्या न के बराबर रही। जिसके चलते महिलाओं को अपने गंतव्य पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

स्यालोदड़ा से नारनौल रूट पर चलने वाली रोडवेज बस न आने के कारण महिला यात्रियों को परेशानी हुई। रोशनी, बिमला, रेशमी, कौशल्या, सुमन व मंजू ने बताया कि वे सुबह आठ बजे से बस स्टैंड पर बैठी थीं लेकिन कोई बस नहीं आई। फिर उन्होंने नांगल चौधरी से नारनौल जाने का फैसला किया। जिसमें किराया व समय दोनों बर्बाद हुए। रोडवेज अधिकारियों को पहले से इस दिन के लिए रूट सेट करने चाहिए थे ताकि महिलाओं को परेशानी न आए। महिलाओं ने बताया कि बस न आने के कारण समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया। सरकार ने किराया तो माफ कर दिया, लेकिन बसों की संख्या नहीं बढ़ाई, जिससे महिलाओं को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

वर्जन
ग्रामीण रूटों पर बस सेवा पहले से बेहतर है। रक्षाबंधन पर सरकार की घोषणा अनुसार फ्री बस सेवा के चलते दिन भर रोडवेज की बसें चल रही थीं। स्यालोदड़ा रूट पर समस्या की जानकारी मिलते ही इस रूट पर दो बसें और भेजी गईं, ताकि महिलाओं को परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, इंचार्ज, बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed