फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women carried out the Kalash Yatra by placing the urn on their heads.

Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं सिर पर कलश रखकर निकाली कलश यात्रा

Tue, 06 Aug 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 06 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Women carried out the Kalash Yatra by placing the urn on their heads.
फोटो संख्या:60- श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर शहर के मुख्य मार्गों पर कलश यात्रा निकालती महिला
महेंद्रगढ़। सतगुरु सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित 24 वां श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को करेलिया बाजार स्थित बाबा जयरामदास धर्मशाला में हुआ। एक सप्ताह तक सायं 3 से 6 बजे तक भागवत कथा की अमृत वर्षा आचार्य कुटी श्री धाम वृंदावन से पधारे संत प्रवर स्वामी राम प्रपन्नाचार्य महाराज करेंगे। कथा से पूर्व एक कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समिति के कार्यकर्ता दलीप शर्मा ने बताया की सुबह शहर में 200 महिलाओं ने कलश सिर पर रख कर कथा स्थल से कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई वापस जयरामदास धर्मशाला पहुंची। कलश यात्रा में मुख्य यजमान पूर्व जिला प्रमुख एवं समाज सेवी सुरेंद्र कौशिक रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कलश यात्रा का भी एक बहुत बड़ा महत्व होता है। श्रावण माह में भागवत सुनने का पुण्य फल मिलता है। अनेक महिला व पुरुष गुरुजी से जुड़े हुए हैं। कथा का शुभारंभ करते हुए स्वामी राम प्रपन्नाचार्य ने भागवत कथा का विशेष महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कथा का श्रवण करने से पित्रों को शांति मिलती है वहीं यह पुण्यदायी भी है। वृंदावन से स्वामी के साथ पधारे परम भक्त स्वामी भानूदेवाचार्य ने कीर्तन के माध्यम से गीता लाभ लेने की विधि बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेश राजस्थानी, मनोज जेरपुरिया, प्रेम पाल वाले, अमित गोयल, पूर्व नपा प्रधान रीना बंटी, कुसुम अहरोदिया, सुषमा, राजेश सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed