फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   woman strength to make masks to fight corona war

महिला शक्ति कोरोना से जंग लड़ने के लिए मास्क बनाने में जुटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
woman strength to make masks to fight corona war
पुलिस मास्क देती हुई - फोटो : AMAR UJALA
कोरोना जंग से लड़ने के लिए महिला शक्ति कपड़े के मास्क बनाने में जुटी हुई है। हाउसिंग बोर्ड निवासी वरिष्ठ नागरिक सुमन कौशिक घरेलू महिलाओं के सहयोग से सूती कपड़े के मास्क बनाकर गरीब व जरूरतमंदों को बांट रही हैं। टीम संरक्षक डॉ. कृष्णा आर्य ने बताया कि दुर्गा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदूराव के निर्देशन में प्रदेश स्तर पर मास्क बनाने का कार्य चल रहा है। अभी तक इस कार्य में जुटी महिलाओं में सुमनलता कौशिक, सुनीता देवी, बबीता, मोना, संतोष यादव, सोनू, सुरूचि, गिरीबाला, राजबाला देवी, अमिता, बिमला शर्मा, विद्यादेवी, सीमा देवी व अरूणा जांगड़ा का योगदान मिल रहा है। कृष्णा आर्य ने हर वर्ग की महिलाओं से इस राष्ट्रीय योगदान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं मास्क तैयार करके फोन पर सूचना दे सकती हैं। दूसरी ओर महिला थाना पुलिस भी मास्क बनाकर जरूरतमंदों को बांटने में जुटी है। इसके साथ ही हेल्थ विभाग ने आशा वर्करों से भी समय मिलने पर मास्क बनाने के लिए कहा है। जिससे लोगों को मास्ट बांटा जा सके। दूसरी ओर एनजीओ भी अपने स्तर पर मास्क बनाकर लोगों को बांट रहे हैं। इसके साथ ही मास्क लगाने के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed