{"_id":"620a9a17d55d1b282435f8cb","slug":"woman-recovered-safely-in-kidnapping-case-narnol-news-rtk638429428","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण मामले में महिला को सकुशल किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण मामले में महिला को सकुशल किया बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने गांव खातौद से फायरिंग कर महिला का अपहरण करने के मामले में 24 घंटे में महिला को राजस्थान के किशनगढ़ क्षेत्र से बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का दबाव पड़ने पर आरोपी महिला को किशनगढ़ क्षेत्र में छोड़ कर भाग गए। 12 फरवरी शाम को सात बजे फायरिंग कर युवक की माता को घायल करने के आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम को सूचना मिली की खातौद गांव में दो गाड़ियों व दो बाइक पर सवार होकर आए एक दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर फायरिंग कर महिला का अपहरण कर ले गए हैं। फायरिंग के दौरान युवक दीपक की मां के पैर में गोली लगी थी जो अभी भी शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। एसपी चंद्रमोहन ने संज्ञान में लेते हुए जिला पुलिस को तुरंत प्रभाव से महिला की तलाश के आदेश दिए।
यह था पूरा मामला
बता दें गांव खातोद निवासी दीपक ने तीन माह पूर्व गांव बलाना निवासी युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ही परिवारों में बैठकों का दौर चला तथा लड़की पक्ष के लोग इस कोर्ट मैरिज से नाराज चल रहे थे। गांव खातोद निवासी दीपक व बलाना निवासी युवती की 2016 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद 12 नवंबर 2021 को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। लगातार युवती के परिवार द्वारा दीपक को धमकी मिलने के कारण शादी के महज एक सप्ताह बाद दीपक नारनौल के सेफ हाउस में रहे थे। पिछले एक माह से दीपक व उसकी पत्नी घर पर ही रह रहे थे। युवती के ननिहाल पक्ष के लोग लगातार धमकी दे रहे थे। जबकि दीपक के परिजन कोर्ट मैरिज को स्वीकृति दी जा चुकी थी। लेकिन लड़की के परिजनों व ननिहाल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी। इसकी शिकायत दीपक के परिजनों ने पुलिस को भी दी थी लेकिन पुलिस ने समय रहते मामले को गंभीरता से नहीं लिया जिसके कारण 12 फरवरी को दो गाड़ियों एवं दो बाइक पर सवार होकर आए एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा दीपक की मां के साथ मारपीट की थी। इस दौरान आरोपियों द्वारा दो राउंड फायर किए गए थे जो एक गोली दीपक की मां के पैर में लगी थी।
विज्ञापन
आरोपियों हो शीघ्र गिरफ्तारी
दीपक के पिता हनुमान ने बताया कि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इससे पूर्व भी लड़की के परिजनों द्वारा लगातार उन्हें धमकी दी जा रही थी। इस मामले में लड़की के परिजनों एवं ननिहाल पक्ष के लोगों ने कई बार उनसे मुलाकात भी की थी। लड़की दीपक के साथ रहकर खुश थी लेकिन आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसकी पत्नी अभी भी शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। उनकी मांग है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
एसपी चंद्रमोहन के आदेशों पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
-रामनाथ, सदर थाना प्रभारी।