फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman killed fter being hit by pickup

पिकअप से टक्कर मार महिला की हत्या

Wed, 25 Aug 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Woman killed fter being hit by pickup
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मृतका के परिजन के बात करते हुए डीएसपी कुशल सिंह। - फोटो : Narnol
गांव बलाना में मंगलवार सुबह दो गुटों में आपसी लड़ाई झगड़ा हो गया। इस दौरान एक गुट ने निवर्तमान सरपंच के घर में घूसकर मारपीट की तथा बाद में उसकी मौसी पर पिकअप गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतका का चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बलाना में निवर्तमान सरपंच पिंकी देवी के पति प्रवीण कुमार ने दी अपनी शिकायत में बताया है कि गांव में पाइप लाइन दबाने के काम चल रहा है। जिसमें बाहर से लेबर आकर पंचायत घर में रुकी हुई थी। उस लेबर को गत 22 अगस्त को गांव के ही अजीत, सुरेश व कैलाश पुत्र मनफूल ने लड़ाई-झगड़ा कर भगा दिया क्योंकि इन्होंने पंचायती भूमि पर कब्जा किया हुआ है। इस बात का पता चलते ही प्रवीण कुमार अपनी पत्नी पिंकी के साथ पंचायत घर गए तो उक्त लोग उनके साथ कहासुनी करने लगे तथा अपशब्द कहे तब उन्होंने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया था मगर मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात आठ बजे कैलाश पुत्र मनफूल उनके घर के सामने आया तथा अपशब्द कहने लगा। अपशब्द कहने से मना किया तो वह थोड़ी देर में आने की धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद व अपनी पिकअप गाड़ी लेकर आया। वहीं एक अन्य बुलेरो गाड़ी भी उनके साथ आई। इस गाड़ी को सुरेश चला रहा था। इन गाड़ियों में करीब 17-18 आदमी भी थे जिनके के हाथों में लाठी डंडे थे। गाड़ियों से उतरकर ये सीधे घर के अंदर घूस गए तथा उसके भाई मोनू व राकेश को मारने लगे। जब उसे और उसकी चाची राजेश देवी को मारने दौड़े तो वो छुड़वाकर बाहर आ गए तथा लोगों को आवाज लगाने लगे। इस दौरान कैलाश पुत्र मनफूल ने उसकी चाची को जान से मारने के लिए पिकअप से सीधी टक्कर मार दी। वहीं उसको पीछे करके दोबारा पिकअप उसकी चाची राजेश देवी पर चढ़ा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुरेश ने उस पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की जिस पर भागकर जान बचाई। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया है कि सोनू के हाथों में पिस्तौल थी तथा अन्य के हाथों में लाठी डंडे व अन्य हथियार थे तथा सभी ने मारने की धमकी दी। लड़ाई झगड़े को गांव के अन्य लोगों ने बीच में आकर छुड़वाया। वहीं आरोपी उसकी चाची को मृत देख गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

अजीत, सुरेश, कैलाश, राजबीर, सोनू, सतबीर, खुशहाल, बबली, धौली, सतू, छोटी, धर्मपाल, रामौतार, सोमवीर, जयदयाल, सुुभाष आदि के खिलाफ आर्मस एक्ट, हत्या, हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बलाना में दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं 16 नामजद लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -कुशल सिंह, डीएसपी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed