फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman hit by truck died in narnaul

Narnaul: बाइक से उतरकर खरीदारी करने जा रही थी राजस्थान की महिला, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला

Mon, 06 Feb 2023 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 10:41 AM IST
सार

संजय कुमार निवासी सीकर (राजस्थान) ने पुलिस में शिकायत दी कि उसका भतीजा सन्दीप रविवार शाम को उसकी पत्नी ममता को लेकर मोटरसाइकिल से नयागांव से स्यालोदडा ला रहा था। रास्ते में पाचनौता स्टैंड पर प्रार्थी की पत्नी को कुछ सामान लेना था, इसलिए मोटरसाइकिल से उतरकर वह सामान खरीदने जा रही थी। तभी हादसा हो गया। 
 

विज्ञापन
Woman hit by truck died in narnaul
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारनौल के पाचनौता स्टैंड पर बाइक से उतरकर खरीदारी करने जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


संजय कुमार निवासी गांव स्यालोदडा तहसील पाटन जिला सीकर (राजस्थान) ने पुलिस में शिकायत दी कि उसका भतीजा सन्दीप निवासी स्यालोदडा रविवार शाम को उसकी पत्नी ममता को लेकर मोटरसाइकिल से नयागांव से स्यालोदडा आ रहा था। रास्ते में पाचनौता स्टैंड पर प्रार्थी की पत्नी को कुछ सामान लेना था, इसलिए मोटरसाइकिल से उतरकर वह सामान खरीदने जा रही थी। तभी एक ट्रक (आरजे 14 जीके 1020) के चालक ने तेजी से आते हुए उसकी पैदल चलती पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नारनौल के सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed