फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman coming home from plot collided with trolley, dies

प्लॉट से घर आ रही महिला को ट्रॉले में मारी टक्कर, मौत

Sun, 10 Apr 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman coming home from plot collided with trolley, dies
नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाईवे-11 पर चंदपुरा के समीप शुक्रवार को सर्विस रोड पर प्लॉट से घर आ रही एक महिला को ट्रॉले ने चपेट में ले लिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसने जयपुर अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अटेली थाने में दर्ज शिकायत में मृतक महिला के पुत्र गांव चंदपुरा निवासी रवि कुमार ने बताया कि शुक्रवार सायं के समय वह अपनी 55 वर्षीय मां शकुंतला देवी के साथ प्लॉट से चारा लेकर घर की तरफ आ रहा था। माता उससे आगे-आगे चल रही थी। जब उसकी माता रामसिंह के मकान के पास पहुंची तो नारनौल की तरफ से एक ट्रॉला चालक ने ट्रॉले को तेज गति से चलाते हुए साइड में चल रही उसकी माता को सीधे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। जिसने जयपुर अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं ट्राला चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed