{"_id":"6866c7f71d67d9ba26074363","slug":"without-morality-one-cannot-be-a-good-person-vipin-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126687-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नैतिकता के अच्छे इंसान नहीं बन सकते : विपिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नैतिकता के अच्छे इंसान नहीं बन सकते : विपिन
Thu, 03 Jul 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 22इंटर्नशिप के लिए आए महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ विपिन शर्म
नारनौल। रेडक्रॉस भवन में इंटर्नशिप के लिए आए महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय के बच्चों को नैतिक मूल्यों और व्यावहारिक ज्ञान की जानकारी दी गई।
पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि जीवन में कितने भी बड़े आदमी बन जाएं, यदि में नैतिकता नहीं है तो हम अच्छे इंसान नहीं बन सकते। इसलिए उच्च शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी जीवन में महत्व है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति से भी जुड़े रहना है। बुजुर्गों एवं वृद्धजनों की सेवा करना सबका कर्तव्य है।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेमप्रकाश, फर्स्ट एड प्रवक्ता टेकचंद यादव व टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा ने नैतिक मूल्यों एवं व्यावहारिक ज्ञान के बारे में जानकारी दी तथा सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्रा मुस्कान शर्मा, कोमल शर्मा, छात्र अजय कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राजकुमार व्यास, कौशल कुमार, अरुण कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।