फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   With the rise in mercury, the consumption of electricity was highest in June

पारा बढ़ने के साथ जून में हुई बिजली की खपत सबसे अधिक

Sat, 03 Jul 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
With the rise in mercury, the consumption of electricity was highest in June
नारनौल। बढ़ता पारा बिजली की खपत तो बढ़ा ही रहा है साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। हालत यह है कि ओवरलोड के कारण जहां बार बार ट्रिपिंग हो रही है वहीं ट्रांसफार्मर भी जवाब दे रहे हैं। बिजली के ओवरलोड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जहां अप्रैल माह में जिले में 9 करोड़ 48 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी वहीं यह आंकड़ा जून माह में बढ़कर 11 करोड़ 20 लाख पर पहुंच गया था। यानी की लगभग दो करोड़ यूनिट अधिक। गर्मी के चलते बिजली के ट्रांसफार्मर पर लोड भी अधिक पड़ रहा है। निगम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। जून माह में दो सौ से अधिक ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग भी बहुत हो रही है। अधिकारियों का कहना है ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की खपत जून माह में शहर के मुकाबले लगभग चार गुणा अधिक रही है।
विज्ञापन

जून माह में टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड
निगम के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल माह में कुल 9 करोड़ 48 लाख 42 हजार यूनिट बिजली की खपत हुई। मई माह में यह आंकड़ा बढ़ा तो सही मगर इतना नहीं। मई में 9 करोड़ 84 लाख व 10 हजार यूनिट खर्च हुई। जून माह में जैसे जैसे गर्मी बढ़ी तो खपत भी बढ़ती गई। इस माह में 11 करोड़ 20 लाख व 87 हजार यूनिट की रिकॉर्ड खपत हुई। अधिकारियों का कहना है कि बिजली की खपत बढ़ने व ओवरलोडिंग के बावजूद भी निगम का प्रयास रहा कि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए जहां से भी ट्रांसफार्मर जलने या खराब होनी की शिकायतें मिली तो तुरंत समाधान किया गया।
विज्ञापन

13 को सबसे कम तो 30 जून को हुई सबसे अधिक खपत
13 जून को सबसे कम 21 लाख 29 हजार यूनिट की खपत जिले में हुई। इसमें 16 लाख 94 हजार ग्रामीण क्षेत्र में तो 4 लाख 35 हजार की खपत शहरी इलाके में हुई। सबसे अधिक 30 जून को 48 लाख 62 हजार यूनिट की खपत हुई। औसत की बात की जाए तो अप्रैल माह के दौरान 31.66 लाख प्रतिदिन औसत रही तो मई माह में यह आंकड़ा 32.77 तथा जून में 37.36 का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नहीं होने दी जाएगी उपभोक्ताओं को परेशानी
निगम के अधीक्षण अभियंता राजकुमार का कहना है कि जैसे जैसे बारिश होगी तो खपत कम हो जाएगी। ओवरलोडिंग की समस्या के कारण ट्रिपिंग होती रहती है। ग्रामीण इलाकों में बिजली चोरी पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। रही बात ट्रांसफार्मर की तो अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि अगर कहीं समस्या आती हैं तुरंत उसी दिन समाधान किया जाए।

मंत्री के पास पहुंचे ट्रांसफार्मर लगवाने
गांव सेंका के लोग शनिवार को राज्यमंत्री ओमप्रकाश के पास पहुंचे। लोगों का कहना था कि उनके गांव में 20 घरों की अलग से ढाणी बसी हुई है इसलिए उनके लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगाया जाए। इसके बाद मंत्री ने अधिकारियों को उनकी समस्या के समाधान के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed