फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   With the resolve, the water conservation campaign launched

संकल्प के साथ जल संरक्षक जोड़ो अभियान की हुई शुरूआत

Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
With the resolve, the water conservation campaign launched
हकेंविवि में दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय जल सम्मेलन का उद्घाटन करते उपायुक्त डॉ. जेके आभीर व डॉ. र? - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। अपना जल, स्वच्छ भारत मिशन, महेंद्रगढ़ के अंतर्गत इंडियन हिमालयन रिवर बेसिन काउंसिल, तरुण भारत संघ, जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ व आईआईटीटीएम, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सांझा प्रयासों से शनिवार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल संरक्षक जोड़ो अभियान की शुरूआत हुई। इस अवसर पर जल पुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह ने स्थानीय गांवों से आए प्रतिनिधियों, स्कूलों व महाविद्यालय के पदाधिकारियों तथा विश्वविवद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि यदि महेंद्रगढ़ को पानीदार बनाना है तो हमें अपनी जमीन पर इसके लिए आवश्यक प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि जल पुरुष व मैगसेसे अवॉर्ड विजेता डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए तकनीक, इंजीनियरिंग कौशल के ज्यादा महत्वपूर्ण है कि समाज का मन पानी से जुड़े। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि भूगोल बदलने में समय लगता है और इसके लिए सामूहिक प्रयास समाज को संगठित कर करने होंगे। उन्होंने इस मौके पर विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन को मिलकर जल साक्षरता अभियान की शुरूआत करने के लिए प्रेरित किया। जिसे मौके पर ही उपायुक्त व विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रो. मूलचंद सभागार में आयोजित जल संरक्षक अभियान की शुरूआत के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जल सम्मेलन का शुभांभ दीप प्रज्वलन व विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत में आईआईटीटीएम के बाबू लाल यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और विशेषज्ञों व अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने स्वागत संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जल संरक्षण का प्रण लेकर आगे बढ़ें। कुलसचिव ने इस मौके पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की ओर से स्थानीय प्रशासन को आश्वस्त किया कि इस अभियान में विश्वविद्यालय सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने कहा कि जिला में 1 जून से मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान शुरू किया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य जल स्तर को बढ़ाना है। इसमें किसान, युवा वर्ग व अन्य सभी आमजन का सहयोग जरूरी है। पानी को एकत्रित करने के लिए खेतों में, पंचायती जमीन में, घरों में व काम न आने वाली जमीन में छोटे-छोटे गड्ढे बनाकर छोड़ दें ताकि जब बरसात हो तो वह बरसात का पानी उन गड्ढों में भर जाएं। उपायुक्त ने इस मौके पर युवाओं के लिए सेल्फी विद तलैया का भी आह्वान किया।
उपायुक्त ने कहा कि जब प्रण लेता हूं तो उसे पूरा करता हूं और इसके लिए स्थानीय सहयोग के साथ आगे बढ़ने पर विश्वास रखता हूं। जिला उपायुक्त ने 2017 से इस दिशा में जारी प्रयासों की बात करते हुए सेल्फी विद तलैया व जगह-जगह गडढ़े तैयार कर वर्षा जल संचयन व अपशिष्ट जल के संचयन की दिशा में प्रयास करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम इस लक्ष्य को अपसी सहयोग से बेहद सहज रूप से प्राप्त कर सकते हैं।
इस मौके पर इंदिरा खुराना ने जल संरक्षण की दिशा में महेंद्रगढ़ जिले में शुरू हुए अभियान को महत्वपूर्ण बताया। वहीं, प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने इस मौके पर विश्वविद्यालय के स्तर पर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में रमेश शर्मा में गीत प्रस्तुत किया और रामनिवास यादव ने जल संरक्षण को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के अंत में आयुष्मान भारत के ज्वाइंट सीईओ श्री दिनेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कार्यक्रम में कनीना के एसडीएम सुरेंद्र कुमार व एसडीएम नारनौल मनोज भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में विश्वविद्यालय की ओर से सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के प्रो. सुरेंद्र सिंह, पर्यावरण अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोना शर्मा, डॉ. आरती यादव, डॉ. रेनु यादव व डॉ. विनीता मलिक ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. रंजन अनेजा, डॉ. विकास गर्ग, सुंदर लाल शर्मा, विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, विद्यार्थी, शोधार्थी, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed