फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wine shop salesman shot' dead

ठेके के सेल्समैन को मारी गोली, मौत

Fri, 03 Sep 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Wine shop salesman shot' dead
शराब के ठेके में मृत सेल्समैन। - फोटो : Narnol
गांव बाछोद के पास खेतों में बने एक शराब के ठेके पर कार्यरत सेल्समैन की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ठेका इंचार्ज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठेेका संचालक के अनुसार ठेका इंचार्ज महिपाल ने वीरवार सुबह नारनौल के मोहल्ला रावका निवासी सेल्समैन योगपाल से स्टॉक की जानकारी के लिए मोबाइल पर फोन किया लेकिन बार-बार फोन करने के बाद भी उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद महिपाल ने ठेके पर पहुंच तो देखा तो सेल्समैन ठेके के गेट पर मृत पड़ा था। इस पर उसने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस व सीआईए ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ठेका संचालक ने बताया कि उसका एक ठेका मिर्जापुर बाछौद में है। इस ठेके पर भी बुधवार रात चार-पांच युवकों ने हवाई फायर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed