फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Why is the BJP government shying away from investigating corruption: Rao Dan Singh

भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की जांच से पीछे क्यों हट रही : राव दान सिंह

Mon, 14 Jul 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 14 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Why is the BJP government shying away from investigating corruption: Rao Dan Singh
फोटो संख्या:70- डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर आमरण अनशन पर बैठे पंच सुरेंद्र सिंह से जानकारी लेते व
महेंद्रगढ़। माजरा खुर्द की सरपंच के खिलाफ डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर पंच सुरेंद्र यादव का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 11वें दिन भी जारी रहा। कांग्रेस के पूर्व विधायक राव दान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की जांच से पीछे क्यों हट रही है।
विज्ञापन

रविवार को धरने पर महेंद्रगढ़ के कांग्रेस के पूर्व विधायक राव दान सिहं ने पंच सुरेंद्र यादव के आमरण अनशन का समर्थन किया। माजरा खुर्द की सरपंच दीपिका के खिलाफ प्रदेश सरकार से भ्रष्टाचार की जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए 11 साल से राग अलाप कर रही है, जबकि एक भाजपा पदाधिकारी एवं गांव की सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार और गबन की जांच को लेकर पंच सुरेंद्र सिंह आमरण अनशन पर बैठे हैं। यही नहीं पंच सुरेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ जाने पर उनके समर्थन में उनकी मां को भी एक दिन के लिए धरने पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी शासन और प्रशासन भ्रष्टाचार को लेकर मूकदर्शक है। वही आमरण अनशन पर बैठे पंच सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि बीडीपीओ महेंद्रगढ़ ने उनके द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचारों की जांच करके रिपोर्ट जिला उपायुक्त को भेज दी है, लेकिन जिला उपायुक्त जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रहे और लीपा पोती करने की कोशिश कर रहे हैं। पंच सुरेंद्र यादव ने कहा कि जब तक गांव के सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच पूरी नहीं होती तब तक वे आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर सोमबीर बवाना, बलवीर शर्मा, दौलत राम, संदीप सुरजनवास, विकास सुरजनवास, रवि सुरजनवास, नवरत्न माजरा खुर्द, बलजीत सिंह चितलांग, कृष्णा चितलांग, अनिल कुमार करीरा, रामकिशन, मोहनलाल माजरा खुर्द, रविकांत माजरा खुर्द मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed