{"_id":"6634070131642831e406eab4","slug":"when-the-jewelery-was-not-given-the-husband-attacked-her-with-a-knife-then-picked-up-the-pan-and-hit-her-on-the-head-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111939-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गहने नहीं देने पर पति ने चाकू से किया हमला फिर तवा उठाकर सिर पर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गहने नहीं देने पर पति ने चाकू से किया हमला फिर तवा उठाकर सिर पर मारा
Fri, 03 May 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 03 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने गहने देने से मना किया तो पति ने उसके गले पर चाकू रख दिया। किसी तरह वह बचाव कर भागने लगी तभी तवा उठाकर उसके सिर पर मर दिया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस शिकायत में गहली निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति 28 अप्रैल को सुबह रसोई में आया। इस दौरान पति उससे गहने मांगने लगा तो उसने मना कर दिया। इसी दौरान उसने रसोई में रखा चाकू उठा कर उस पर हमला कर दिया। उसने अपना बचाव करते हुए हाथ आगे कर दिया और उसके हाथ पर चाकू लग गया। उसके बाद रसोई में रखा तवा उठाकर उसके सिर पर मार दिया। शोर शराबा सुनकर परिवार व मोहल्ले के लोग आ गए। इस दौरान उसके बेटे ने रसोई का दरवाजा तोड़कर उसे बचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।