फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Whatsapp group of Haryana Players going to Tokyo Olympic is Created

टोक्यो ओलंपिक: हरियाणा के 31 ओलंपियन का व्हाट्सएप ग्रुप बना, खेलमंत्री भी जुड़े, हर समस्या का होगा समाधान

Mon, 05 Jul 2021 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा पवन शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
पवन शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Jul 2021 12:49 PM IST
सार

खेल मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि खिलाड़ियों के खानपान समेत अन्य चीजों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। एडवांस में 5-5 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। हमें उम्मीद है कि हरियाणवी खिलाड़ी ओलंपिक में देश का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन
Whatsapp group of Haryana Players going to Tokyo Olympic is Created
Tokyo Olympic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के 31 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में उन्हें कोई समस्या न हो, इसके लिए इन सभी खिलाड़ियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना दिया गया है। ग्रुप में खेल मंत्री संदीप सिंह और खेल निदेशक पंकज नैन भी जुड़े हैं। 

विज्ञापन


रविवार को बनाए गए टोक्यो 2020 व्हाट्सएप ग्रुप के तीन एडमिन बनाए गए हैं। इनमें खेल मंत्री, खेल निदेशक और ओलंपियन संदीप पूनिया हैं। रविवार को खेल मंत्री और खेल निदेशक ने सभी खिलाड़ियों से वीडियो कॉल से बात की। साथ ही सभी को आश्वासन दिया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले किसी भी खिलाड़ी को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। किसी खिलाड़ी की खेल निदेशालय में कोई फाइल अटकी है वह तुरंत निकाली जाएगी। 
विज्ञापन



महेंद्रगढ़ के ओलंपियन संदीप पूनिया का दो साल से अटका ए ग्रेडेशन का सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। खेलमंत्री ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने आश्वासन दिया कि ओलंपिक के बाद बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर बड़ी घोषणाएं की जाएंगी जो प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए काफी मायने रखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल बाद संदीप पूनिया का ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी
ओलंपियन संदीप पूनिया ने 2019 में ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया था। खेल विभाग ने अब यह जारी किया है। विवादों के कारण इस सर्टिफिकेट का आवंटन रुका हुआ था। संदीप पूनिया ने बताया कि हरियाणा के सभी 31 ओलंपियन ने मंत्री व निदेशक को विश्वास दिलाया कि वे देश के लिए पदक लाने में जी जान लगा देंगे।


इस बार ओलंपिक शुरू होने से पहले ही यह भी बड़ी उपलब्धि प्रदेश के नाम जुड़ गई है कि ओलंपिक में जाने वाली पहलवानों की पूरी टीम हरियाणा से होगी। क्योंकि अन्य प्रदेश का एक भी पहलवान ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका है। इसके अलावा महिला व पुरुष हॉकी टीमों में हरियाणा के 11 खिलाड़ी खेलेंगे। यह भी हरियाणा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही विकास कृष्ण ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ओलंपिक का सफर तीसरी बार तय करेंगे। वहीं सात खिलाड़ी सुरेंद्र, विनेश फौगाट, रानी रामपाल, सविता, मोनिका, नवजोत, संदीप दूसरी बार ओलंपिक में जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed