{"_id":"62f548b51e5e96791c017d8d","slug":"welcome-to-sandeep-poonia-who-returned-after-winning-the-bronze-medal-in-the-commonwealth-games-narnol-news-rtk6549273101","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीत कर लौटे संदीप पूनिया का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीत कर लौटे संदीप पूनिया का किया स्वागत
विज्ञापन
सतनाली में सम्मान समारोह में कांस्य पदक विजेता संदीप पूनिया को सम्मानित करते ग्रामीण---संवाद
- फोटो : Narnol
सतनाली। बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 10 हजार मीटर की पैदल चाल में कांस्य पदक जीत कर लौटे गांव सुरेहती निवासी संदीप पूनिया का वीरवार को गांव में भव्य स्वागत किया गया। गांव में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं, मानिंद लोगों और ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दी। मुख्य अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह रहे और अध्यक्षता राजस्थान के सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया ने की।
इस दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। संदीप पूनिया ने रेतीले इलाके की जमीन से ऊपर उठकर अपनी प्रतिभा को साबित किया है। संदीप की उपलब्धि से सतनाली क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरा जिला, प्रदेश और देश भी गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने संदीप पूनिया को बधाई देते हुए संदीप को युवाओं का आदर्श बताया। उम्मीद जताई की संदीप भविष्य में ओलंपिक व राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी कामयाबी का सफर जारी रखेंगे।
विधायक सुभाष पूनिया ने कहा कि युवाओं को संदीप के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस प्रकार संदीप ने विपरीत पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद भी अपनी अलग पहचान बनाकर मुकाम हासिल किया है, वह काबिले तारीफ है। इससे पूर्व संदीप पूनिया को सतनाली रेलवे स्टेशन से गाजे बाजे के साथ गांव लाया गया।
विज्ञापन
-
सांसद ने की चार एकड़ में व्यायामशाला बनवाने की घोषणा
सांसद धर्मबीर सिंह ने सम्मान समारोह में गांव सुरेहती पिलानिया में चार एकड़ में व्यायामशाला बनवाने व खेल का सामान उपलब्ध करवाने की घोषणा की। ग्रामीणों ने सांसद को मांगपत्र भी प्रस्तुत किया जिसमें सुरेहती-नांवा कच्चे रास्ते को पक्का करवाने की भी मांग की गई है। इस मौके पर अनेक सामाजिक संस्थाओं ने भी संदीप को सम्मानित किया। इस दौरान अंबाला एसडीएम दिनेश कुमार, कनीना एसडीएम सुरेंद्र कुमार, निवर्तमान सरपंच महेंद्र सिंह, केदार मल आर्य, कैप्टन हवा सिंह, सवाई सिंह राठौड़, गौतम बुडीन, रामकुमार आर्य, सतीश कमांडो उपस्थित रहेे।