फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather will change once again in the state, it may rain from tomorrow

प्रदेश में एक बार फिर बदलेगा मौसम, कल से हो सकती है बारिश

Mon, 03 Jan 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Weather will change once again in the state, it may rain from tomorrow
उत्तर के मैदानी राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है, क्योंकि 5 से 10 जनवरी तक इन मैदानी राज्यों में बारिश होने और सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि तथा उत्तर के पर्वतीय इलाकों में भारी मात्रा में हिमपात होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर के पर्वतीय इलाकों से लगातार एक के बाद एक सक्रिय मौसम प्रणाली वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव जारी है। आज से शीतलहर से राहत मिलने लगी है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जिनका उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में पहले 4 जनवरी और दूसरे 7 जनवरी को प्रवेश हो रहा है। पवनों की दिशा में बदलाव होगा। पवनें दक्षिणी-पूर्वी हो जाएगी। उनकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। दक्षिणी पूूर्वी नमी वाली और पछुआ पवनों के मिलन से मैदानी राज्यों में 5 से 10 जनवरी तक विशेषकर हरियाणा में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

4 जनवरी को दोपहर बाद से पूरे इलाके में बादल मंडराने लगे हैं। बुधवार सुबह से हरियाणा में विशेष कर सिरसा, हिसार, फतेहाबाद भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और दोपहर तक महेंद्रगढ़ नारनौल, रेवाड़ी और गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और दिल्ली आदि में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह बारिश फसलों के लिए अमृत साबित होगी। 11 जनवरी से आसमान साफ हो जाएगा और पवनों की दिशा उत्तरी हो जाएगी। जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आएगी। नमी बढ़ने की वजह से कोहरा भी बढ़ेगा। कड़ाके की ठंड होगी। उसके बाद एक और प्रचंड शीतलहर अपना प्रभाव दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed