फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   weather,Temperature

ठंड के साथ शीत लहर का प्रकोप, पारा @2.3 डिग्री से.

Tue, 31 Dec 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
weather,Temperature
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चल रही शीत लहर का प्रकोप लगातार जारी रहा। मंगलवार को दिन भर सूरज और बादलों की आंख मिचौली के चलते मौसम में ठंड बरकरार रही। जिससे न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि सुबह आसमान में बादल होने के कारण सुबह कोहरा नहीं छाया हुआ था, लेकिन दिन भर सर्द हवाओं के चलने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। जिले में मौसम के तेवरों में अभी कोई फर्क नहीं आया है। आज दिन भर सर्द हवाओं के चलने व आसमान में बादल छाए रहने की वजह से कभी धूप तो कभी छाया का खेल चलता रहा। सर्द हवाओं के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों को घरों में दुबकने और अलाव का सहारा लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब 20 दिन पहले प्रदेश में बरसात हुई थी। जिससे फसलों में फायदा हुआ था। लेकिन, उसके बाद से लगातार बढ़ रही ठंड ने आम लोगों की दैनिक दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। हालांकि नांगल चौधरी क्षेत्र में धुंध में वाहन चालकों के लिए परेशानी उठानी पड़ी। धुंध के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed