फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   We should stop wastage of water by using it properly

Mahendragarh-Narnaul News: हमें जल का सही उपयोग कर पानी की बर्बादी को रोकना चाहिए

Fri, 02 Feb 2024 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
We should stop wastage of water by using it properly
नारनौल। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गावड़ी जाट में जल संरक्षण के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्रों की ओर से जल संरक्षण पर जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर खंड संसाधन संयोजक अशोक कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में पेयजल एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें जल का सही उपयोग कर पानी की बर्बादी को रोकना चाहिए। धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जल का संरक्षण और बचाव बहुत जरूरी है। कहा कि हर नागरिक में जल संरक्षण के लिए जागरूकता लानी होगी तभी जल को बचाया जा सकता है। छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर भी काफी हद तक जल बचाया जा सकता है जैसे हर नागरिक शावर की जगह बाल्टी में पानी भरकर स्नान करें। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य अशोक कुमार, मानसिंह, डीपीई राजेंद्र, फाइन आर्ट अध्यापक अशोक कुमार, विशन दयाल, भगत सिंह, राधेश्याम, अनिल कुमार, रवि कुमार, महेश शास्त्री मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed