फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   water, tank, supply, mahendragarh

अगले एक सप्ताह तक शहर में दो दिन में एक बार ही आएगा पानी

Thu, 02 Jul 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
water, tank, supply, mahendragarh
महेंद्रगढ़। शहर में एक बार फिर से पानी का संकट गहरा गया है। टैंक में पानी कम होने के साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग ने 50 प्रतिशत आपूर्ति घटा दी है। अब एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई हो रही है। सात जुलाई को नहर में पानी आएगा। उसके बाद दो दिन में टैंक भरेंगे। अगले 7 से 8 दिन तक इसी तरह की समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन

देवास स्थित जलघर में पानी कम हो गया है। अगर रोजाना आपूर्ति दी जाएगी तो यह पानी दो दिन में ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की राशनिंग शुरू कर दी है। पानी की आपूर्ति आधी कर दी गई है। पहले रोजाना पानी की आपूर्ति दी जा रही थी। अब दो दिन में एक दिन पानी दिया जा रहा है। ऊंचे एरिया में बनी गलियों, कालोनियों में पानी न पहुंचने की सबसे अधिक शिकायत हैं। जनस्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन लगभग 40 से 50 शिकायतें मिल रही हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी की खपत भी दोगुनी हो गई है। इस समय 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी मिलने की बजाय 70 लीटर ही मिल रहा है। लोगों को लोगों को पानी के टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ता है। शहर के बाहरी हिस्सों में बसी कॉलोनियों में तो दो दिन में भी पानी भी नहीं पहुंच रहा है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की माने तो उन्होंने कहा कि शहर अवैध कनेक्शन बहुत अधिक हो चुकी है। एक मकान में दो से तीन कनेक्शन लगे रहे हैं। जिस कारण पानी की कमी पड़ती है।
विज्ञापन

गर्मी में मिल रहा है 70 लीटर प्रति व्यक्ति पानी
गर्मी में पानी की खपत डबल हो गई है। इससे एक व्यक्ति को 135 लीटर प्रतिदिन पानी मिलने की बजाय 270 मिलना चाहिए। परंतु 135 तो दूर की बात अब मात्र 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी मिल रहा है। इन दिनों एक दिन छोड़कर एक दिन पानी मिल रहा है। ऐसे में शहर के लोग पानी आपूर्ति समस्या सहने को मजबूर है। लोगों को 300 से 400 रुपये खर्च पानी का टैंकर मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवास जलघर में पानी की स्थिति
देवास जल घर में पानी के चार बड़े-बड़े टैंक बनाए हुए हैं। इन टैंकों में 2.5 से 3.5 फुट पानी ही बचा है। अगर शहर में प्रतिदिन पानी की सप्लाई दी जाए तो तीन दिन का पानी ही शेष है। पूरा शहर नहरी पानी पर निर्भर रहता है। महीने में नहर में 15 दिन पानी आता है। आखिरी बार नहर 29 मई को आकर 14 जून तक चली थी। लोगों को 27 जून तक प्रतिदिन पानी मिल रहा था। अब 28 जून से 7 जुलाई नहर आने तक एक दिन छोड़कर एक दिन पानी मिलेगा।

वर्जन
नहर में पानी 28 जून तक आनी थी। अब 5 से 7 जुलाई तक आने की संभावना है। अब तो बारिश भी शुरू हो गई है तो पानी की डिमांड ज्यादा रही नहीं। नहर आने के बाद सप्लाई प्रतिदिन हो जाएगी।
-नितिन मोदी, एक्सईएन, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed