फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   water saving, invest drinking water

जल संरक्षण में जिला प्रथम, रोजाना हजारों लीटर पानी की हो रही बर्बादी

Fri, 03 Jan 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
water saving, invest drinking water
मोहल्ला सैनीपुरा में बोरवैल पर पानी भरती हुई महिलाएं व बहता पानी - फोटो : Narnol
जल संरक्षण में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले महेंद्रगढ़ जिले में रोजाना हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण यह पानी नालियों में बह रहा है। क्षेत्र के लोगों ने पानी की बर्बादी को सीएम विंडो में शिकायत दी है। इस क्षेत्र में पानी की टंकी लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें सितंबर माह में महेंद्रगढ़ ने जल शक्ति अभियान में देश भर में टॉप 10 में स्थान बनाया था। प्रदेश में जिले को पहला स्थान मिला था। सैनीपुरा निवासी निर्मला देवी, सावित्री, सुमन, सीताराम, शारदा, विनोद, सुंदर सैनी, धीरज शर्मा, भंवर सिंह, धीरज शर्मा, भंवर सिंह, रामकिशन सैनी, राजेंद्र सैनी, रामअवतार, कृष्णा, कमलेश, राजेश सैनी, सुरेश सैनी, रामनिवास सैनी, विकास, वेदप्रकाश, सूरजभान, विजय, रमेश, सुनील, मोहिनी, ज्योति, पूनम, चंपा, मुन्नी सहित अन्य ने बताया कि सैनीपुरा वार्ड-9 में करीब आठ साल पहले ट्यूबवेल लगाया गया था। जिसके लिए यहां पानी की टंकी भी बनाई जानी थी। आज तक यहां टंकी नहीं बनाई गई। यहां ट्यूबवेल को रोजाना दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम के समय चलाया जाता है। जिस समय पानी लेने वाले नहीं होते उस समय पानी खुले में नालियों में बहता रहता है। रोजाना कई हजार लीटर पानी बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने कहा एक ओर सरकार पानी की बूंद बूंद बचाने की बात कहती है। दूसरी ओर सरकारी महकमों की लापरवाही के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इस ट्यूबवेल से धानक मोहल्ला, ग्वारिया मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला, जोगिया मोहल्ला, सैनीपुरा, वाड- 9 और 10 के लोग पानी लेते हैं। जिसे पेयजल के तौर पर उपयोग करते हैं। इन लोगों ने कहा कि इस बारे में नगर पालिका, जनस्वास्थ्य विभाग सभी को शिकायत दे चुके हैं। अब सीएम विंडो में भी शिकायत दर्ज कराई है। सीएम मनोहरलाल, गृह मंत्री अनिल विज, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, विधायक राव दान सिंह, डीसी जगदीश शर्मा, एसडीएम विश्राम कुमार मीणा, सचिव नवल किशोर को भी शिकायत पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में हमारे पास शिकायत आई थी। विभाग की ओर से कई साल पहले ट्यूबवेल लगाया गया था। यहां पानी की टंकी की मांग आई थी। जनस्वास्थ्य विभाग पानी की टंकी का निर्माण नहीं करा सकता। विभाग केवल लाइनों के जरिये ही आपूर्ति करता है।
- अमित जैन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed