फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   water,civic,supplier,issuse,river,farmar

नहरी पानी न पहुंचने पर 45 मिनट हाईवे किया जाम

Wed, 11 Dec 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
water,civic,supplier,issuse,river,farmar
नहरी पानी की मांग को लेकर डोहर कलां के लोगों ने बुधवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे नारनौल-सिंघाना हाईवे को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद सुबह सवा दस बजे जाम खोला। इसके बाद सिंचाई विभाग के एडीओ पहुंचे और किसानों को टेल तक पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया। जाम से दोनों ओर कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार ने 17 दिसंबर तक जिले में नहरी पानी चलने की बात कहीं है। इसके बावजूद भी दोचाना माइनर में अभी पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा है। इससे नाराज किसानों ने बुधवार को डोहर मोड़ पर हाईवे को जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलती ही गहली चौकी प्रभारी पहुंचे और किसानों से सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान हाईवे के पास ही बैठे रहे। सिंचाई विभाग के एसडीओ देशराज मौके पर पहुंचे और माइनर में पानी का प्रेशर बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान वापस लौट गए। स्थानीय निवासी विनोद कुमार ने बताया कि अन्य गांवों में पानी पहुंच गया है लेकिन डोहर गांव तक नहीं पहुंचा है। ऐसे में किसानों में डर बना हुआ है कि वहीं गांव तक पानी पहुंचने से पहले ही मेन लाइन से पानी बंद न हो जाए। इसी को लेकर किसानों ने सड़क जाम कर दिया था।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश
गेहूं, चना और सरसों की सिंचाई का सीजन चल रहा है। स्थानीय विधायक डॉ. अभय सिंह की पहल कर विभाग ने 17 दिसंबर तक पानी चलाने का निर्णय लिया हुआ है। ऐसे में कई जगहों पर लोग पंप से भी पानी ले रहे है। जिससे आगे पहुंचाने में विभाग परेशानी हो रही है। इसे देखते हुुए विभाग टेल पर पानी पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले दिया था ज्ञापन
दो दिन पहले आल इंडिया किसान-खेत मजदूर संगठन अधीक्षक अभियंता को नहरी पानी को लेकर ज्ञापन दिया था। इसमें दोचाना माइनर के जाखनी-जैलाफ नहरी क्षेत्र में रबी की फसलों के लिए नहरी पानी की समय सीमा बढ़ाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed