{"_id":"6999f73f002115c59f0306e3","slug":"ward-committees-will-help-in-solving-problems-narnol-news-c-203-1-sroh1010-124251-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड कमेटियां करेंगी समस्याओं के समाधान में सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड कमेटियां करेंगी समस्याओं के समाधान में सहयोग
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के प्रत्येक वार्ड में अब सात से 11 सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी वार्डों की समस्याओं के समाधान में नगर पालिका का सहयोग करेगी। इसमें समाजसेवा से संबंध रखने वाले हर वर्ग, युवा, महिला, सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी, वार्ड की प्रत्येक गली से एक व्यक्ति को शामिल किया जाएगा।
इसके माध्यम से ही प्रत्येक वार्ड में क्षेत्र सभाओं का आयोजन कर वार्ड की नगर पालिका से सबंधित समस्याओं के समाधान, बुढ़ापा पेंशन, लाडो लक्ष्मी योजना सहित सरकार की ओर से चलाई जा रही जनहित की योजनाओं की जानकारी भी देंगे।
इस कमेटी के माध्यम से समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना प्राथमिकता रहेगी। नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी कर पार्षदों को जल्द से जल्द कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
- वर्जन:
प्रदेश सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक वार्ड में सात से 11 सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी। सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड की कमेटी बनाकर उसे या नपा सचिव को अवगत कराएं। -रमेश सैनी, प्रधान नगर पालिका महेंद्रगढ़