{"_id":"695c1fefb65853ba0c0158cb","slug":"volunteers-were-given-information-about-road-safety-narnol-news-c-196-1-nnl1003-134435-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों को दी सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों को दी सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प
नारनौल।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में एनएसएस शिविर में सोमवार को नशे व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नरेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर युवाओं को कौशल विकास और राष्ट्रीय निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करते हैं। इससे युवाओं में समाज व देश सेवा तथा सामुदायिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कैंप इंचार्ज धर्म सिंह ने स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई तथा गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर सुनील आदि उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -
नांगल दर्गू में एनएसएस शिविर में किया श्रमदान
फोटो 03
नारनौल। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल दर्गू में एनएसएस शिविर के 5वें दिन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कुसुमलता यादव ने विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान में भाग लिया। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर, खेल मैदान, संपर्क मार्गों एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की। विद्यार्थियों ने झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किया, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को अलग-अलग किया व स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
शिविर के दौरान निकाली जागरूकता रैली
फोटो-19
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में एनएसएस शिविर के पांचवें दिन सोमवार को मुख्य विषय सरकारी योजनाओं के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण एवं उसमें एनएसएस की भूमिका रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व नारी सशक्तिकरण-राष्ट्र सशक्तिकरण जैसे नारों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रवक्ता राकेश यादव, मंजूबाला यादव, हवा सिंह यादव व बीनू (डीपीई) उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
एनएसएस में विद्यार्थियों ने किया श्रमदान
फोटो 17
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में एनएसएस के 5वें दिन विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। साथ ही विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण की सफाई की, पौधों की छंटाई की। इस अवसर पर लेक्चरर फाइन आर्ट पूनम कुमारी ने बच्चों को सत्र के दौरान साइबर सुरक्षा, रक्तदान, पर्यावरण व सामाजिक चेतना संबंधी विषयों पर जागरूक किया। कैंप के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलों में भाग लेकर मनोरंजन की गतिविधियों का आयोजन किया। संवाद
-- -- -- -- -- -
शिविर में स्वच्छता का दिया संदेश
मंडी अटेली। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर में नपा पार्षद प्रेमलता ने कहा कि नपा शहरी विकास, स्वच्छता और स्वास्थ्य, नगर नियोजन, आर्थिक विकास और सामाजिक सेवाएं प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होती है। प्रेमलता ने कहा कि नगर पालिका का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है। एनएसएस प्रभारी उमलेश कुमारी ने बताया कि शिविर के दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। संवाद
ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम
फोटो संख्या: 71
सतनाली। राष्ट्रीय सेवा योजना का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में विद्यालय स्तरीय चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। विद्यालय प्राचार्या डॉ. संगीता ने कहा कि मनुष्य के जीवन में जहां शरीर के लिए खेल और आत्मा के लिए संगीत बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों से अपील की की जीवन में खेलों में जरूर भाग लेना चाहिए व योग क्रियाकलाप स्वास्थ्य के लिए जरूर करना चाहिए। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम, प्रिया द्वितीय और अनमोल तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर ग्राम पंचायत सुरेहती पिलानिया के सरपंच राजेंद्र सिंह, रजनेश, मंजू ,सुनील कुमार, पवन कुमार, घनश्याम शर्मा मौजूद रहे। संवाद