फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers submitted memorandum to VC

ग्रामीणों ने वीसी को सौपा मांग पत्र

Fri, 27 Aug 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers submitted memorandum to VC
पाली और जांट के ग्रामीणों ने वीसी को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

- विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज खोले जाने सहित 10 मांगे रखी
फोटो संख्या:70
संवाद न्यूज एजेंसी
आकोदा। पाली और जाट के ग्रामीणों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति वेंकटेश्वर से मिलकर 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में हटाए गए अस्थायी कर्मचारियों को दोबारा से नौकरी पर लगाने, विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज खोले जाने सहित 10 मांगे रखी गई।

बैठक के बारे में विनोद तंवर ने बताया कि यूनिवर्सिटी बनाने के लिए पाली और जाट के ग्रामीणों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक अपनी जमीन यूनिवर्सिटी के लिए दी थी लेकिन उनकी स्थायी नौकरी की मांग तो दूर उन्हें दी गई अस्थायी नौकरी को भी पूर्व वीसी आरसी कुहाड़ ने छीन लिया था। उन्होंने वीसी से जिन लोगों ने यूनिवर्सिटी के लिए जमीन दी थी उन्हें स्थायी नौकरी देने, पाली और जाट को जोड़ने वाले रास्ते को खोले जाना, यूनिवर्सिटी में पानी के अति दोहन को रोकना और नहरी पानी की व्यवस्था करवाना, पूर्व वीसी के कार्यकाल की जांच करवाना, यूनिवर्सिटी में पनप रहे जातिवाद को रोकना, यूनिवर्सिटी में केंद्रीय विद्यालय खोलना और यूनिवर्सिटी में किसी भी प्रकार की राष्ट्र विरोधी गतिविधि नहीं होने देना आदि मांगें की। कुलपति ने ग्रामीणों की मांगों का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में कैलाश पाली, सुरेंद्र सिंह सरपंच, मुन्ना सेठ, संजय, दाताराम, सोमबीर, विष्णु, वेदप्रकाश, महीपाल, नवीन, सरजीत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed