फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers of four villages demonstrated demanding circle and cut on the state highway

Mahendragarh-Narnaul News: स्टेट हाईवे पर सर्कल व कट की मांग को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Apr 2024 02:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Apr 2024 02:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers of four villages demonstrated demanding circle and cut on the state highway
महेंद्रगढ़। शहर से गुजर रहे नारनौल-दादरी स्टेट हाईवे 148 बी पर के मुख्य चौराहों पर सर्कल बनाने व जरूरत के अनुसार कट की मांग को लेकर शनिवार को चार गांवों के लोगों ने राव तुलाराम चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। गांव रिवासा, कुराहवटा, सिसोठ व पायगा तथा शहर के लोगों ने बलवान फौजी के नेतृत्व में राव तुलाराम चौक पर प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन

माैके पर एचएसआरडीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर हंसराज से फोन के माध्यम से हुई बातचीत में उन्होंने माना कि यहां पर सर्कल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह प्रपोजल बनाकर भेजा जाएगा, स्वीकृति मिलती है तो जरूरत के अनुसार कट तथा स्वीकृति के आधार पर सर्कल का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन

बलवान फौजी ने कहा कि स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वाहन तेजी से यहां से गुजरेंगे जिसके कारण सर्कल नहीं होने से दुर्घटनाएं बढ़ेंगी। शहर के दायरे में मुख्य रूप से कैंची मोड़, महाराणा प्रताप चौक, राव तुलाराम चौक व रिवासा पुल के पार सर्कल की आवश्यकता है। यहां सर्कल होने के कारण दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा साथ ही यातायात का भी सुरक्षित नियंत्रण हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि एचएसआईडीसी (हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन) की ओर से शहर के अंदर स्टेट हाईवे पर जरूरत के हिसाब से न ही तो कट छोड़े गए हैं और न ही कोई सर्कल का प्रावधान दिया गया है। यह काम अंतिम चरण में चल रहा है जल्द ही पूरा होने वाला है। लेकिन यहां सर्कल न देकर दुर्घटनाओं का बढ़ाने का काम किया जा रहा है साथ ही भविष्य में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। स्टेट हाईवे पर काफी संख्या में लोग व्यापार करते हैं। वहीं दिनभर लोगों का स्टेट हाईवे पर आवागमन बना रहता हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर दो राजकीय महाविद्यालय, लघु सचिवालय, तहसील कार्यालय तथा कोर्ट परिसर, 500 से अधिक दुकानें, 30 से अधिक बड़े ब्रांडेड शोरूम, निजी अस्पताल, बैंक शाखाएं, पैट्रोल पंप सहित अन्य शिक्षण संस्थान हैं। प्रतिदिन हजारों लोग यहां से आवागमन करते हैं। कटों की संख्या बढ़ाने के बाद लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. धर्मबीर पायगा, वारंट अधिकारी राम भगत यादव, हवलदार सतबीर, बाबूलाल, हवासिंह यादव प्रधान, हनुमान ठेकेदार, वीरसिंह यादव, विजय प्रधान, प्रवीण कुमार, विक्रम, विपिन, आनंद, शक्ति, राहुल, योगेश, बबलू, हीरालाल, राजेश, सुक्रपाल, प्रदीप, रितिक, छोटेलाल, बाबूलाल चेयरमैन, राजेंद्र सिंह, मास्टर धर्मपाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed