फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers met Minister of State to get the case canceled

मामला रद्द करवाने की मांग को लेकर राज्यमंत्री से मिले सेका के ग्रामीण

Fri, 10 Sep 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers met Minister of State to get the case canceled
नारनौल। गांव सेका के ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने के बाद भी भारी वाहनों पर रोक नहीं लग सकी। मंगलवार को भारी वाहन ने गांव में बिजली पोल को टक्कर मारकर तोड़ दिया था। इस कारण गांव की बिजली गुल हो गई थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने रात को सड़क जाम कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद एक पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने जाम लगाने वाले कुछ नामजद व अन्य ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे को रद्द करने की मांग को लेकर ग्रामीण राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव से मिले। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री को बताया कि उन्होंने शांतिपूर्वक तरीके से जाम लगाया। इस दौरान किसी प्रकार कोई तोड़फोड़ नहीं की। इसके बावजूद भी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत उन पर मामला दर्ज किया है। इसके बाद राज्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक से बात कर ग्रामीणों के खिलाफ किए गए मामले को रद्द करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed