फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers are worried for drinking water for a week due to the failure of borewell motor

बोरवेल की मोटर खराब होने से ग्रामीण एक सप्ताह से पेयजल के लिए हो रहे परेशान

Thu, 30 Sep 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers are worried for drinking water for a week due to the failure of borewell motor
नावां में खराब बोरवैल को दिखाते ग्रामीण - फोटो : Narnol
सतनाली मंडी। गांव नावां में पेयजल आपूर्ति बोरवेल खराब होने से ग्रामीण पिछले एक सप्ताह से पेयजल के लिए परेशानी उठा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए गए बोरवेल की मोटर में आए दिन खराबी रहती है इस कारण लंबे समय से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रामसिंह, पूर्णमल, राजेंद्र, बलवान, सुरेश, हंसराज, पूरणचंद, नरेंद्र, भानाराम, विनोद, सुरेंद्र, राजेंद्र, सुरेश, बलवान, कुलदीप, सुमित ने बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए गए इस बोरवेल नंबर 6 से गांव के सैकड़ों घरों में पीने के पानी की सप्लाई की जाती है। कभी केबल में फाल्ट, मोटर खराब होने अथवा अन्य कारणों से आए दिन पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है। सप्ताह भर से खराबी आई हुई है लेकिन इसे ठीक नहीं करवाया जा रहा है। ग्रामीण पेयजल के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन----
नावां बोरवेल खराब होने से पेयजल समस्या का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।-प्रदीप यादव, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed