फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Village Khudana and Pali ready to give 300 acres of land for IIT

Mahendragarh-Narnaul News: आईआईटी को लेकर गांव खुड़ाना व पाली 300 एकड़ जमीन देने के लिए तैयार

Sun, 30 Mar 2025 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Village Khudana and Pali ready to give 300 acres of land for IIT
महेंद्रगढ़। गांव पाली के सती माता मंदिर में आईआईटी को लेकर गांव खुडाना और पाली की पंचायतों व सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आईआईटी जैसा बड़ा संस्थान खुलने से पूरे जिलेभर के विद्यार्थियों को फायदा होगा। दोनों गांव 300 एकड़ जमीन देने के लिए तैयार है। दोनों गांवों के ग्रामीणों ने एकमत होकर एक ही बात रखी कि सरकार आईआईटी बनाने के लिए जितनी जमीन लेना चाहे ले। दोनों गांव जमीन देने के लिए तैयार है। सभी का मत था कि आईआईटी बनवाने के लिए अगर एक बड़ा अभियान चलाए जाने की आवश्यकता हुई तो वह भी करेंगे। इसके लिए जल्द ही एक कमेटी बनाकर अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में नगर पालिका महेंद्रगढ़ के प्रधान रमेश सैनी, नगर परिषद नारनौल के पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश सोनी, सर्व समाज मंच के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम गोमला, यादव महासभा महेंद्रगढ़ के प्रधान अभयराम, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक डॉ. एचडी यादव, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह यादव, पंचायत समिति महेंद्रगढ़ के पूर्व चेयरमैन सूरत सिंह, पंचायत समिति महेंद्रगढ़ के पूर्व चेयरमैन मंगल सिंह, रामनिवास पटौदा, अजय सिगाडिया, बलवान सिंह फौजी, पाली गांव के सरपंच देशराज, खुडाना के सरपंच नरेश कुमार सहित ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed