फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   village election

वार्ड 7, 8, 9, 15, 18 एससी वर्ग के लिए आरक्षित घोषित

Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
village election
कनीना। ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के लिए होने वाले चुनावों के लिए पंचायत समिति कार्यालय में विभिन्न वार्डों का ड्रॉ निकाला गया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी देशबंधु, तहसील और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ड्रॉ में वार्ड 7, 8, 9, 15, 18 एससी वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किए गए। इन वार्डों में 8 और 15 एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होंगे। उधर पंचायत समिति के 28 वार्डों में से वार्ड 2 और 26 बीसी-ए के लिए आरक्षित होंगे। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों का ड्रॉ भी निकाला गया। कनीना उपमंडल के तहत 53 गांव आते हैं। सभी 53 गांवों का ड्रॉ निकाला गया। ग्राम पंचायतों में महिला के अलावा, अनुसूचित जाति के व्यक्ति हेतु, अनुसूचित जाति महिला हेतु, महिला के अलावा पिछड़ा वर्ग हेतु, पिछड़ा वर्ग महिला के अलावा अन्य व्यक्ति और महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किए गए। इस दौरान मुनीलाल शर्मा, श्रीराम बाघोत, थान सिंह, अतर सिंह कैमला, पूर्ण सिंह खेड़ी तलवाना, विजय पूर्व समिति मेंबर नांगल मोहनपुर, पूर्व सरपंच सुंदरह सतपाल, रामनिवास बंसल खेड़ी तलवाना, मुकेश कुमार नंगल हरनाथ, लीलाराम कोका, राजेंद्र सिंह नंगल हरनाथ, राजेंद्र सिंह नंबरदार, सतपाल सिंह, दयाराम गोमला, राम सिंह गोमला सहित अन्य गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed