फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vikram first in 100 meter race for senior citizens

Mahendragarh-Narnaul News: बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में विक्रम प्रथम

Tue, 14 Jan 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vikram first in 100 meter race for senior citizens
कनीना। गांव ककराला के ग्रामीणों ने बाबा ढालोढ मंदिर परिसर में दूसरा बाबा ढालोढ रक्तदान शिविर ओर खेलो का आयोजन कर मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। ग्रामीणों ने बाबा ढालोढ का आशीर्वाद लिया और इच्छुक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में 69 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

गांव की सामाजिक संस्था बाबा भैय्या सेवा दल और ग्रामवासियों ने सहयोग दिया। शिविर के समापन के समय ग्रामवासियों की तरफ से डॉक्टर्स की टीम को स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में विक्रम धनोंदा प्रथम, सुभाष कोथल खुर्द द्वितीय, राजाराम डेराेली अहीर तीसरे नंबर पर रहे। लड़कियों की अंडर-14 की 400 मीटर दौड़ में ईशा पहले, वर्षा ने दूसरे, वैशाली ने तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की 400 मीटर रेस में हनी ने पहले, पुनीत ने दुसरे, सुरेश गोठरा ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। साथ ही हरियाणा स्टाइल ओपन कबड्डी में टीम निजामपुर माजरा जिला सोनीपत पहले और बहाली आनंदपुर रोहतक दूसरे स्थान पर रही। 800 मीटर लड़कियों की दौड़ में अंतिम ने प्रथम, अमीषा ने द्वितीय, वर्षा ने तीसरे स्थान पर रही। 1600 मीटर लड़कों की दौड़ में अमित कोका ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय, दिनेश कोका ने तृतीय स्थान में रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाबा ढालोढ युवा दल के प्रधान रामकुमार, महासचिव डेंटल डॉ. राजीव, बीबीएसडी प्रधान बॉबी, मनोज यादव, सुनिल शर्मा, अमित, ओमप्रकाश, गुलशन, दिनेश सोनी, रामेश्वर दयाल, संदीप पंच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed