{"_id":"6a8c8b127c99d99fdd0421b9","slug":"verifying-the-concerned-entity-is-essential-before-investing-ca-vikas-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129405-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश करने से पहले संबंधित संस्था की जांच जरूरी : सीए विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेश करने से पहले संबंधित संस्था की जांच जरूरी : सीए विकास
विज्ञापन
फोटो संख्या:78- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं व स्टाफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतनाली। सीए विकास केशरी ने कहा कि निवेश करने से पहले संबंधित संस्था, योजना और व्यक्ति की विश्वसनीयता की जांच करना जरूरी है। डिजिटल दौर में साइबर और निवेश धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए पूरी जानकारी के बिना किसी योजना में पैसा नहीं लगाना चाहिए।
यह बात उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सतनाली में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में सेबी एवं सारथी ऐप को लेकर निवेशक जागरूकता कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित निवेश, वित्तीय नियमों, सही निवेश विकल्पों तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।
उन्होंने सारथी ऐप के उपयोग समझाते हुए विद्यार्थियों को निवेश से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही फर्जी योजनाओं, झूठे मुनाफे के वादों और अनधिकृत निवेश सलाहकारों से सावधान रहने को कहा।
विज्ञापन
डॉ. विपिन और डॉ. श्वेता ने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज की बड़ी जरूरत है। प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने विद्यार्थियों से कार्यक्रम में मिली जानकारी को परिवार और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और जांच-पड़ताल ही सुरक्षित निवेश की पहली सीढ़ी है। कार्यक्रम में अजीत सिंह, सशांक पाटले, अनुज सहित महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।