फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Venus will rise today, auspicious works will begin

Mahendragarh-Narnaul News: आज होंगे शुक्र उदय, मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी

Tue, 03 Feb 2026 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Venus will rise today, auspicious works will begin
फोटो संख्या:64- पंडित राहुल भारद्वाज
महेंद्रगढ़। अबकी बार मलमास हटने के बाद भी विवाह-शादियों के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा है। इसका मुख्य कारण रहा है शुक्र ग्रह (तारे) का अस्त होना। आज से मांगलिक कार्यों पर लगा विराम हटेगा। विवाह-शादियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा और बैंड बाजा शहनाइयों की गूंज सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज ने बताया कि शुक्र ग्रह को प्रेम, विवाह, सौंदर्य और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। जब शुक्र अस्त होते हैं तो विवाह और अन्य शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है।
विज्ञापन

इस कारण किसी भी शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए शुक्र ग्रह का उदय रहना बहुत ही जरूरी है। चार फरवरी को सुबह 10:28 बजे पश्चिम दिशा में उदय होंगे। इनके उदय होते ही शादी-विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, जनेऊ, मुंडन आदि शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विवाह हमेशा शुभ मुहूर्त अनुसार ही करना चाहिए क्योंकि शुभ लग्न मुहूर्त में किया गया व विवाह संस्कार हमेशा सफल होता है। वैवाहिक जीवन सुखद, सुखमय और खुशहाल बना रहता है।
-------------
ये रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त
फरवरी 10,13,19,20
मार्च 9,11,12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed