फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   vehicle theft

जिले में हर माह 26 वाहन हो रहे हैं चोरी, छह माह में ट्रेस हुए मात्र 15

Thu, 01 Aug 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
vehicle  theft
जिले में वाहन चोरी की औसतन दो वारदात रोजाना हो रही है। वाहन चोरों ने जिले में एक जनवरी से 30 जून तक 159 छोटे-बड़े वाहन चोरी किए हैं। जिनमें बाइक, स्कूटी, स्कूटर व अन्य प्रकार के वाहन शामिल हैं। लेकिन, पुलिस चोरी हुए वाहनों में से महज 15 वाहन ही ट्रेस कर पाई है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर और कस्बों में बदमाश मौका पाते ही वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपने वाहनों को कही पार्क करने में भी डर लगता है। शहर में वाहन चोर बाइक व स्कूटी को पल झपकते ही गायब कर देते हैं। महेंद्रगढ़ रोड, अस्पताल व रेवाड़ी रोड समेत अन्य भीड़ भाड़ वाले एरिया से बदमाश बाइक गायब कर देते हैं। पुलिस विभाग के अनुसार साल 2018 में 168 वाहन चोरी हुए थे। इसमें से करीब 33 ट्रेस हुए। इस साल जनवरी से जून तक 159 वाहन चोरी हुए हैं। इसमें 15 वाहन बरामद हुए हैं। ऐसे में चोरी के साथ पुलिस का रिकवरी का ग्राफ भी काफी कम है। जुलाई में सबसे अधिक चोरी हुए हैं। इस माह करीब 30 से अधिक वाहन चोरी हुए हैं। एसपी चंद्रमोहन ने कहा कि बाइक चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सीआईए को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की कमी :
नारनौल व महेंद्रगढ़ के अलावा कस्बों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। यहां पर कुछ सरकारी भवनों में तो सीसीटीवी कैमरे जरूर लगे हैं कि मेन रोड पर कैमरों का अभाव है। दुकानदारों ने जरूर अपने प्रतिष्ठानों में कैमरे लगवाएं हुए हैं। ऐसे में चोरी की वारदात होने पर पुलिस को वारदात के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। इससे भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाती। इसके अलावा शहर में वाहनों की पार्किंग का भी इंतजाम नहीं है। लोग सड़क पर ही वाहनों को खड़े कर चले जाते हैं। ऐसे में बदमाश मौका पाते ही वाहनों को उड़ा ले जाते हैं। दूसरा पुलिस का खुफिया तंत्र भी कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कट रहे हैं चोरी के वाहन :
जिले से चोरी के वाहन मेवात या राजस्थान जाने की आशंका है। दूसरी ओर पुलिस को शक है कि जिले में चोरी के वाहनों को काटा जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी इसका पर्दा नहीं उठा सकी है। वाहन चोर बहरोड़ के रास्ते वाहन लेकर राजस्थान चले जाते हैं। इसके अलावा नांगल चौधरी से राजस्थान की सीमा में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में स्थानीय पुलिस उन्हें काबू नहीं कर पाती। दूसरा बार्डर पर सीसीटीवी कैमरे तक नहीं हैं।
जुलाई में हाल में वाहन चोरी के मामले :
22 जुलाई-नारनौल से टाटा ईपीआई वाहन चोरी
22 जुलाई-नारनौल में यमन शर्मा की बाइक चोरी
23 जुलाई-नारनौल से दिनेश कुमार की बाइक चोरी
23-नांगल चौधरी से देवेंद्र की बाइक चोरी
25 जुुलाई-महेंद्रगढ़ से बालवान की बाइक चोरी
28 जुलाई-महेंद्रगढ़ में राजपाल की बाइक चोरी
28 जुलाई-कनीना में विजयपाल की बाइक चोरी
26 जुुलाई-सदर थाना एरिया से अमरजीत की बाइक चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed