फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vande Bharat halts at Mahendragarh station, local residents happy

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ स्टेशन पर वंदे भारत का ठहराव, क्षेत्रवासियों में खुशी

Tue, 09 Sep 2025 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat halts at Mahendragarh station, local residents happy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय पर विधायक कंवर सिंह यादव ने रेल मंत्री का आभार जताया और कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का ठहराव महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। इस फैसले से हजारों यात्रियों को दिल्ली और अन्य बड़े शहरों तक आने-जाने में आसानी होगी। साथ ही महेंद्रगढ़ जिले के विकास को भी नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में देश के विभिन्न राज्यों से छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। वंदे भारत ट्रेन का ठहराव होने से अब उन्हें सफर में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि इस फैसले से न केवल यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी बल्कि क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed