{"_id":"61a7b60b3869a82da86b9942","slug":"up-to-28-can-apply-for-haryana-ntse-level-1-exam-narnol-news-rtk631489244","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा एनटीएसई लेवल-1 परीक्षा के लिए 28 तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा एनटीएसई लेवल-1 परीक्षा के लिए 28 तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (हरियाणा एनटीएसई) लेवल-1 परीक्षा 2021-22 के लिए विद्यार्थी 28 दिसंबर तक वेबसाइट एससीईआरटीहरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन अथवा हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। जिसमें सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के 10वीं कक्षा के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि हरियाणा नेशनल टैलेंट सर्च परीक्षा हर वर्ष छात्रवृत्ति के लिए कराई जाती है। इसमें 2 स्टेज में परीक्षा कराई जाती है। जो विद्यार्थी पहले स्टेज की परीक्षा पास करेंगे, वही दूसरी स्टेज की परीक्षा में भाग ले पाएंगे। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए विद्यार्थी 28 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा 16 जनवरी 2022 को होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के माता-पिता की आय की कोई सीमा का निर्धारण नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा कुल 200 अंक की होगी। परीक्षा में 100 प्रश्न मानसिक योग्यता परीक्षण, 40 प्रश्न विज्ञान, 20 प्रश्न गणित व 40 प्रश्न सामाजिक विज्ञान के होंगे।